Diwali 2021 : करने जा रहे हैं बाथरूम के लिए शॉवर कर्टेन की खरीदी, रखें इन टिप्स का ध्यान

By: Ankur Tue, 26 Oct 2021 5:31:23

Diwali 2021 : करने जा रहे हैं बाथरूम के लिए शॉवर कर्टेन की खरीदी, रखें इन टिप्स का ध्यान

दिवाली का त्यौहार आते ही घर की साफ-सफाई करते हुए लोग घर का आकर्षण बढ़ाने का भी काम करते हैं। घर का आकर्षण बढ़ाने के लिए इसकी सजावट पर काम किया जाता हैं। ऐसे में बाथरूम की सजावट का भी ध्यान रखा जाता हैं और कई चीजों की खरीददारी करते हुए बाथरूम को डेकोरेट किया जाता हैं। ऐसे में शॉवर कर्टेन की खरीदी भी होती हैं। अगर आप पहली बार शॉवर कर्टेन खरीदने का मन बना रही हैं तो ऐसे में तो यह और भी अधिक कंफ्यूजिंग हो सकता है। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको शॉवर कर्टेन की खरीदी से जुड़े टिप्स बताने जा रहे हैं जो आपके बाथरूम के लुक को अट्रैक्टिव बनाते हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

shopping tips,shower curtain tips

साइज करता है मैटर

जब शॉवर कर्टेन को खरीदने की बात होती है तो सबसे पहला और जरूरी स्टेप है कि आप इसे साइज पर ध्यान दें। यह काफी हद तक आपकी पसंद पर भी निर्भर करता है। मसलन, आप फ्लोर लेवल शॉवर कर्टेन खरीदना चाहती हैं या फिर फ्लोर से थोड़ा उपर कर्टेन लेना चाहती हैं। उसके आधार पर शॉवर कर्टेन के साइज को सलेक्ट करें। वैसे शॉवर कर्टेन का स्टैंडर्ड साइज 72" x 72" होता है। लेकिन आप अपने बाथरूम के साइज के अनुसार इसे कस्टम करवा सकती हैं।

फैब्रिक पर करें फोकस


चूंकि इन दिनों मार्केट में शॉवर कर्टेन का एक वाइड रेंज मौजूद है, इसलिए आपको फैब्रिक पर भी पूरा ध्यान देना चाहिए। शॉवर कर्टेन आमतौर पर पॉलिएस्टर, माइक्रोफाइबर या कॉटन ब्लेंड में आते हैं। शॉवर कर्टेन का फैब्रिक आपके बाथरूम के समग्र डिजाइन पर बड़ा प्रभाव पड़ता है। हालांकि, शॉवर कर्टेन में आपके लिए सबसे आम फैब्रिक विनाइल या कॉटन हैं। अगर आप अपने बाथरूम को एक एलीगेंट तरीके से डेकोरेट करना चाहती हैं तो ऐसे में कॉटन फैब्रिक के शॉवर कर्टेन को सलेक्ट किया जा सकता है। वहीं अगर आप लो-कोस्ट व आसानी से मेटेंन किए जाने वाले शॉवर कर्टेन चुनना चाहती हैं तो ऐसे में आप विनाइल शॉवर कर्टेन को सलेक्ट कर सकती हैं।

shopping tips,shower curtain tips

सॉलिड हो या प्रिंट्स

शावर कर्टेन आमतौर पर सॉलिड या फिर पैटर्न लुक में आते हैं और आप उन्हें अपने बाथरूम के डेकोर के अनुसार चुन सकती हैं। सटल लुक के लिए आप एक सॉलिड शॉवर कर्टेन चुन सकती हैं। वहीं, अगर आप चाहती हैं कि आपका शॉवर कर्टेन बाथरूम डेकोर का फोकस प्वाइंटबने, तो ऐसे में आप पैटर्न वाले डिज़ाइन के साथ जाएं। वहीं, जब इसके प्रिंट की बात आती है, तो आप सुनिश्चित करें कि वह आपके घर के अन्य सजावट के साथ अच्छी तरह क्लब करें।

रिंग्स भी हो खास


शावर कर्टेन को आमतौर पर रिंगों के माध्यम से लटकाया जाता है और यह आपके शावर कर्टेन में “बटन होल“ से फिसलती हैं। ऐसे में अगर आप अपने बाथरूम को एक यूनिक लुक देना चाहती हैं तो ऐसे में आप अपने बाथरूम की थीम या सजावट से मिलती हुई रिंग्स को सलेक्ट कर सकती हैं। इससे आपका शॉवर कर्टेन और भी अधिक खूबसूरत लगेंगे।

ये भी पढ़े :

# टीचर ने कमाने का निकाला अनोखा तरीका, पोर्न वेबसाइट पर पढ़ाता है गणित, की 2 करोड़ की कमाई!

# दोस्तों के साथ पब में बैठना पड़ गया महंगा, चार घंटे बिताए और थमा दिया 50 हजार का बिल

# नकली पलकें लगाने के बाद महिला के साथ हुआ कुछ ऐसा जिसने दिया नर्क जैसा अहसास

# बर्थडे गर्ल रवीना ने यूं मनाया करवा चौथ, सुजैन को अर्सलान ने अनोखे अंदाज में दी बधाई, 36 की हुईं असिन

# फ्लावर प्रिंट ड्रेस में अंकिता लोखंडे ने करवाया स्टाइलिश फोटोशूट, फिर वेकेशन पर लौटीं जान्हवी कपूर / PHOTOS

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com